HbA1c Test in Hindi – शुगर कंट्रोल जांच की पूरी जानकारी
डायबिटीज आज भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। ऐसे में HbA1c test के बारे में सभी को जानकारी रखना बहोत ज़रूरी है। यह टेस्ट बताता है कि पिछले 2-3 महीनों में आपका ब्लड शुगर लेवल कितना नियंत्रण में था। सामान्य ब्लड शुगर टेस्ट जहाँ केवल उस दिन की शुगर बताता है, वहीं HbA1c टेस्ट एक लंबे समय की स्थिति दर्शाता है। इस लेख में हम जानेंगे: HbA1c क्या है, क्यों किया जाता है, और कब करवाना चाहिए, इसकी नॉर्मल रेंज क्या है, और इसे करवाने की कीमत क्या होती है।
HbA1c Test क्या होता है? (HbA1c Test Meaning in Hindi)
HbA1c का पूरा नाम है Glycated Hemoglobin। जब खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है, तो वह हीमोग्लोबिन प्रोटीन से जुड़ जाती है - इस प्रक्रिया को ग्लाइकेशन कहते हैं। क्युकी लाल खून कोशिकाएं लगभग 2-3 महीने तक जीवित रहती हैं, इसलिए HbA1c उस पूरे समय के दरमियान ब्लड शुगर का प्रतिबिंब होता है।
सरल शब्दों में: यदि आपकी शुगर लगातार ज़्यादा रहती है, तो HbA1c प्रतिशत ज़्यादा होगा। यही कारण है कि HbA1c test को डायबिटीज का सबसे भरोसेमंद टेस्ट माना जाता है।
HbA1c Test कब करवाना चाहिए?
नीचे दिए गए लक्षण या परिस्थितियाँ होने पर यह टेस्ट ज़रूर करवाएं:
- बार-बार प्यास लगना
- बार-बार पेशाब आना
- अचानक वजन कम होना
- थकान और कमजोरी महसूस होना
- परिवार में डायबिटीज की हेरीडिटी हो
- पहले से डायबिटीज के मरीज - हर 3 महीने में नियमित जाँच
यदि आप 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं या मोटापे से पीड़ित हैं, तो साल में कम से कम एक बार यह टेस्ट जरूर करवाएं।
HbA1c टेस्ट कैसे किया जाता है?
यह एक आसान ब्लड टेस्ट है। लैब टेक्नीशियन आपकी नस से थोड़ा सा खून लेते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए फास्टिंग (खाली पेट रहना) की कोई जरूरत नहीं होती। आप किसी भी समय यह टेस्ट करवा सकते हैं। रिपोर्ट आमतौर पर उसी दिन या 24 घंटों के अंदर मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: CBC Test in Hindi - सीबीसी टेस्ट क्या होता है और कब करवाना चाहिए?
HbA1c सामान्य स्तर (HbA1c Normal Range in Hindi)
| HbA1c लेवल | स्थिति | स्थिति |
| 5.7% से कम | सामान्य (Normal) | नियमित टेस्ट करवाते रहे |
| 5.7% – 6.4% | प्रीडायबिटीज | रहन-सहन सुधारें |
| 6.5% या अधिक | डायबिटीज | तुरंत चिकित्सक से मिलें |
उम्र के अनुसार श्रेष्ठ HbA1c लेवल:
- बच्चों में (18 वर्ष से कम): 7.5% से कम
- वयस्कों में (18-65 वर्ष): 7% से कम
- बुजुर्ग मरीजों में (65+ वर्ष): 7.5-8% तक स्वीकार्य हो सकता है
HbA1c Report को कैसे समझें?
रिपोर्ट में प्रतिशत (%) में परिणाम आता है। जितना अधिक प्रतिशत, उतनी ज़्यादा शुगर रही होगी पिछले 3 महीनों में।
उच्च HbA1c (High HbA1c) के नुकसान: यदि लेवल लगातार 8% से ऊपर रहे, तो आँखों, किडनी, नसों और हृदय को नुकसान पहुँच सकता है।
कम HbA1c के कारण: एनीमिया, लिवर की परेशानी, या ज़्यादा इंसुलिन से HbA1c असामान्य रूप से कम आ सकता है।
HbA1c बढ़ने के कारण
- खराब खानपान - ज़्यादा मीठा, मैदा, और तला-भुना खाना
- एक्सरसाइज न करना
- तनाव और नींद की कमी
- दवाइयाँ अनियमित रूप से लेना
- मोटापा
HbA1c कम करने के उपाय
- संतुलित आहार लें - साबुत अनाज, सब्जियाँ, कम GI वाले खाद्य पदार्थ
- रोजाना 30 मिनट की व्यायाम करें
- डॉक्टर के मार्गदर्शन के अनुसार दवाइयाँ नियमित लें
- तनाव कम करें - योगअभ्यास और अच्छी नींद लें
- हर 3 महीने में HbA1c test करवाते रहें
HbA1c Test की कीमत (HbA1c Test Price in India)
भारत में HbA1c test in hindi की कीमत आमतौर पर ₹300 से ₹600 के बीच होती है, लैब और शहर के अनुसार। अहमदाबाद और गांधीनगर में Nidan Path Lab पर यह टेस्ट किफायती दाम पर उपलब्ध है।
बेहतर परिणाम के लिए FBS (फास्टिंग ब्लड शुगर) और PPBS के साथ HbA1c टेस्ट का Diabetic Profile Package भी लिया जा सकता है, जो एक ही बार में आपकी पूरी शुगर स्थिति स्पष्ट करता है।
HbA1c Test से पहले क्या सावधानियां रखें?
- यदि आप कोई दवाई ले रहे हैं, तो डॉक्टर को बताएं
- एनीमिया या थैलेसीमिया होने पर रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है - लैब को सूचित करें
- टेस्ट से पहले तनाव न लें
निष्कर्ष (Conclusion)
HbA1c test डायबिटीज पर नज़र रखने का सबसे असरदार तरीका है। यह न केवल शुगर का पता लगाता है बल्कि आपको यह भी बताता है कि आपका इलाज और जीवनशैली सही दिशा में है या नहीं। यदि आप या आपके घर वाले डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो हर 3 महीने में यह टेस्ट ज़रूर करवाएं।
Nidan Path Lab, अहमदाबाद और गांधीनगर में, किफायती दाम पर HbA1c और Diabetic Profile Package उपलब्ध है। घर बैठे बुकिंग के लिए nidanpathlab.in पर जाएं या हमसे संपर्क करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. HbA1c टेस्ट कितने महीने की शुगर बताता है?
यह टेस्ट पिछले 2–3 महीनों की शुगर बताता है। हमारे खून की लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) लगभग 100 से 120 दिन तक जीती हैं, और इस पूरे समय में जितनी भी शुगर खून में रही, वह हीमोग्लोबिन से चिपकी रहती है। इसीलिए यह टेस्ट एक दिन की नहीं, बल्कि पूरे 3 महीने की शुगर की स्तिथि बताता है।
2. क्या HbA1c टेस्ट के लिए फास्टिंग जरूरी है?
नहीं, बिल्कुल नहीं। आप खाना खाने के बाद भी यह टेस्ट करवा सकते हैं। दिन के किसी भी समय यह टेस्ट हो सकता है। सुबह भूखे पेट जाने की कोई जरूरत नहीं है।
3. HbA1c टेस्ट कितने समय में करवाना चाहिए?
यह आपकी स्थिति पर निर्भर करता है। जिनकी शुगर कंट्रोल में नहीं है, वे हर 3 महीने में करवाएं। जिनकी शुगर ठीक है, वे हर 6 महीने में करवा सकते हैं। और जो पूरी तरह स्वस्थ हैं, वे साल में एक बार करवाएं।
4. क्या HbA1c टेस्ट घर से कराया जा सकता है?
हाँ। Nidan Path Lab घर पर आकर सैंपल लेने की सुविधा देती है। आपको लैब जाने की जरूरत नहीं। बस nidanpathlab.in पर बुकिंग करें और टेक्नीशियन आपके घर आ जाएगा।
5. HbA1c का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए?
5.7% से कम - सामान्य, सब ठीक है। 5.7% से 6.4% - सावधानी का संकेत, जीवनशैली सुधारें। 6.5% या इससे ज़्यादा - डायबिटीज है, तुरंत डॉक्टर से मिलें। यदि पहले से डायबिटीज है तो 7% से कम रखना लक्ष्य होना चाहिए।